उड़नतश्तरियों (यूएफओ) का अस्तित्व भले ही सवालिया निशानों के दायरे में उलझा रहे, लेकिन उन्हें देखे जाने की बात आए दिन सामने आती है। ताजा घटनाक्रम के अनुसार बुधवार को रे आयलेट, नॉर्मी हुकर और एलन मैकिंटॉश नामक तीन ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों ने उड़नतश्तरी देखने का दावा किया। एलन ने बताया कि रात में घर के ऊपर से एक चमकती हुई वस्तु गुजरते देख वे और उनके साथी बुरी तरह से डर गए थे। घर से बाहर निकलने पर वह उड़नतश्तरी उनका पीछा करने लगी। इसके बाद अचानक वह पूरब दिशा में गायब हो गई। उड़नतश्तरी से कोई आवाज नहीं आ रही थी।
दूसरी ओर इनके दावों को हम पुष्ट करते हैं। इन लोगों ने उड़न तश्तरी को आज ही देखा है, लेकिन हम तो रोज ही हर बलाग पर उड़नतश्तरी को देखा करते हैं। उड़नतश्तरी उड़ते हुए थाे़डा-थाे़डा हर बलाग पर ठहरती है, अपने निशां छाे़डती है और आगे बढ़ जाती है।
बहरहाल आस्ट्रेलिया वासियों हमारी वाली उड़नतश्तरी को देख कर डरने क जरूरत नहीं है। इनको अपने बलाग पर देखकर तमाम बलागर केचेहरे पर मीठी मुस्कान तैर जाती है। बहुत सारे तो इनकी शकल देख कर बालीवुड के 'सौरभ शुकला` समझ लेते हैं। कयोंकि ये 'कुंभ` के मेले में बिछड़े उनकेभाई जैसे लगते हैं।
शरारत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शरारत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बुधवार, 24 सितंबर 2008
सदस्यता लें
संदेश (Atom)